ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर अफरातफरी, तोता घाटी पर बस के ब्रेक फेल.. 39 यात्री थे सवार

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी में जीएमओयू की बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पिलर से टकराकर 39 यात्रियों की जान बचा ली। पांच यात्री हल्के घायल हुए, पुलिस जांच जारी है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Tota Ghati Bus Brake Fail: Bus Brake Failure in Tota Ghati 39 Passengers Onboard
Image: Bus Brake Failure in Tota Ghati 39 Passengers Onboard

टिहरी गढ़वाल: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के पास एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल टल गया। कर्णप्रयाग से हरिद्वार जा रही गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (जीएमओयू) की एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस में सवार 39 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

Bus brakes fail in Tota Valley, 39 passengers were on board

चमोली जिले के कर्णप्रयाग के सुंदर गांव निवासी चालक जयंती प्रसाद (पुत्र भगवती प्रसाद) ने बताया कि जैसे ही बस तोता घाटी की तीखी ढलान पर पहुंची, अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने बस की रफ्तार कम करने के लिए कई बार सड़क किनारे पड़ी मिट्टी और पत्थरों पर टायर चढ़ाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन ढलान अधिक होने के कारण बस की गति नियंत्रित नहीं हो पाई।

साहसिक फैसला बना जीवनरक्षक

सामने गहरी खाई को देखते हुए चालक ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। बस को अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से बचाने के लिए उन्होंने सड़क किनारे बने सुरक्षा पिलर से बस को टकरा दिया। टक्कर लगते ही बस रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया। यदि यह फैसला न लिया जाता तो बस सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर सकती थी। तोता घाटी का यह क्षेत्र पहले भी दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील माना जाता रहा है।

पांच यात्री घायल, बाकी सभी सुरक्षित

घटना की सूचना मिलते ही बछेलीखाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल के अनुसार, टक्कर के कारण पांच यात्रियों को हल्की चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऋषिकेश भेज दिया गया। बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। बाद में यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है ताकि ब्रेक फेल होने के कारणों का पता लगाया जा सके।