उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में हरियाणा के तीन डाक कर्मचारियों पर एक युवती को भगाने की कोशिश का आरोप लगा। ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Three Postal Workers arrested in Munsiyari
पिथौरागढ़: मुनस्यारी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हरियाणा के तीन युवक गांव में एक युवती को अपने साथ ले जाने की कोशिश में पहुंचे। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद कुछ समय के लिए गांव में तनाव का माहौल बन गया।
Three Postal Workers arrested in Munsiyari
पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और दोनों युवक-युवती बालिग हैं। बातचीत और गांव के बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत करा दिया गया, लेकिन इस घटना ने सीमांत क्षेत्रों में बाहरी युवाओं की भर्ती और सामाजिक बदलाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
डेढ़ साल से क्षेत्र में कार्यरत था युवक
जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी एक युवक पिछले करीब डेढ़ साल से ग्रामीण डाक सेवक के रूप में उसी क्षेत्र में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह जिस मकान में किराए पर रहता था, उसी घर की लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन युवती के पिता ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। परिवार की असहमति की वजह युवक का दूसरे राज्य हरियाणा से होना बताया जा रहा है।
युवती को भगाने की बनाई थी योजना
बताया जा रहा है कि पिता की अनुमति न मिलने के बाद युवक ने अपने दो साथियों की मदद ली, जो आसपास के गांवों में डाक सेवक के रूप में काम करते हैं। तीनों ने मिलकर युवती को भगाकर हरियाणा ले जाकर शादी करने की योजना बनाई थी। लेकिन इससे पहले कि वे अपने इरादे में सफल हो पाते, स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने उन्हें पकड़ लिया।
घटना ने खड़े किए कई सामाजिक सवाल
यह घटना भले ही प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही हो, लेकिन इससे कई सामाजिक सवाल भी उठ खड़े हुए हैं। उत्तराखंड लंबे समय से पलायन, बेरोजगारी और सामाजिक बदलाव जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। सीमांत क्षेत्रों में बाहरी युवाओं की भर्ती, उत्तराखंड में डाक विभाग की भर्ती में बड़ी संख्या में हरियाणा और पंजाब के युवकों का चयन और स्थानीय समाज पर उसके प्रभाव को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।