Uttarakhand: आज इन 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए इस हफ्ते का Weather Forecast

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 22 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है..
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 17 March 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 17 March 2026

देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आगामी 22 मार्च तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Update 17 March 2026

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से शुष्क मौसम रहने के कारण गर्मी बढ़ने लगी थी। लेकिन बीते दिनों हुई बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में फिर से ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने से राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सिस्टम के कारण पहाड़ी जिलों में बादल छाने के साथ-साथ बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज 17 मार्च से लेकर आगामी 22 तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आज 17 मार्च को उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश होने की संभावना है, वहीं बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज कई स्थानों पर बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है। वहीं, 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, राज्य के सभी मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 19 और 20 मार्च को मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके बाद 21 मार्च (शनिवार) को भी पूरे राज्य में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इस दौरान गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च (रविवार) को भी राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। पर्वतीय जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है।

तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे से लेकर सामान्य से अधिक तक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।