Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: लोकसभा सचिवालय की एक अजीबोगरीब लापरवाही सामने आई है। 11 वर्ष पूर्व 18 फरवरी 2015 को देहरादून की पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा का निधन हो चुका है, लेकिन 20 मार्च 2026 को लोकसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव ज्योचनामयी सिन्हा ने उन्हें निमंत्रण पत्र भेजा है।
निमंत्रण पत्र में महिला संसदीय सदस्यों पर प्रकाशित होने वाली नई पुस्तक के लिए मूल लेख में योगदान देने को कहा गया है। पत्र में लिखा है कि लोकसभा सचिवालय महिला संसदीय सदस्यों के योगदान को दस्तावेजीकृत और सराहना करने के उद्देश्य से 1993 की पुरानी पुस्तक का अपडेटेड संस्करण तैयार कर रहा है। इसमें मनोरमा शर्मा को मूल लेख लिखने के लिए आमंत्रित किया गया है और उनके अनुभव को “महिला नेतृत्व” और आधुनिक चुनौतियों पर मूल्यवान माना गया है। पत्र का संबोधन “Respected Madam” है और अंत में “With warm regards” लिखकर ज्योचनामयी सिन्हा के हस्ताक्षर हैं। पत्र का पता भी देहरादून के अजबपुर कलां, कुम्हार गली स्थित उनके पुराने पते पर भेजा गया है।