देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल! SSP ने रातों-रात इन 13 अफसरों के किए ट्रांसफर

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 13 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव को कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए अहम माना जा रहा है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dehradun police transfer: Dehradun SSP Transfers 13 Inspectors and Sub-Inspectors
Image: Dehradun SSP Transfers 13 Inspectors and Sub-Inspectors

देहरादून: देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गुरुवार रात जारी आदेश में 2 इंस्पेक्टर और 11 सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया गया है। इस कदम को पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Dehradun SSP Transfers 13 Inspectors and Sub-Inspectors

कोतवाली पटेल नगर के प्रभारी चंद्रभान अधिकारी के हरिद्वार ट्रांसफर के बाद अब इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को इंस्पेक्टर विनोद गुसाई को सौंपा गया है। विनोद गुसाई को विकासनगर से हटाकर पटेल नगर भेजा गया है, जो शहर का एक प्रमुख थाना क्षेत्र माना जाता है।

SSP के सख्त निर्देश

SSP प्रमेंद्र डोबाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही सभी से अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी गई है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि आदेशों का पालन समय पर हो।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

इंस्पेक्टर विनोद गुसाई :- विकासनगर से कोतवाली पटेल नगर
इंस्पेक्टर राजीव रौथान :- पुलिस लाइन से विकासनगर
उपनिरीक्षक (SI) नवीन डंगवाल :- जौलीग्रांट से रानीपोखरी
उपनिरीक्षक (SI) दुर्गेश कोठियाल :- विकासनगर से बसंत विहार
उपनिरीक्षक (SI) अजय भट्ट :- बसंत विहार से विकासनगर
उपनिरीक्षक (SI) शिल्पा सैनी :- डालनवाला से साइबर क्राइम सेल
उपनिरीक्षक (SI) जैनेंद्र राणा :- ऋषिकेश से बिधौली चौकी (प्रेमनगर)
उपनिरीक्षक (SI) प्रवीण सैनी :- बिधौली चौकी से ऋषिकेश
उपनिरीक्षक (SI) चिंतामणि मैथानी :- SOG ग्रामीण से जॉली ग्रांट चौकी
उपनिरीक्षक (SI) शिवदत्त जमलोकी :- पटेल नगर से डोईवाला
उपनिरीक्षक (SI) मीनू यादव :- ऋषिकेश से रायवाला
उपनिरीक्षक (SI) सूरज कंडारी :- पुलिस लाइन से चकराता
उपनिरीक्षक (SI) बलवीर सिंह :- पुलिस लाइन से चकराता

क्यों अहम है यह बदलाव?

पुलिस विभाग में इस तरह के स्थानांतरण को क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी माना जाता है। नए अधिकारियों की तैनाती से विभिन्न थानों में कार्यप्रणाली में सुधार और अपराध नियंत्रण में तेजी आने की उम्मीद है।