Haridwar के भेल क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 अवैध कब्जों को हटाया। नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाने गर प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया।
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Bulldozer action on 47 illegal encroachments in Haridwar
हरिद्वार: Haridwar के भेल क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। नगर प्रशासन और संपदा विभाग ने जिला प्रशासन व पुलिस के सहयोग से जेसीबी मशीनों की मदद से यह अभियान चलाया।
Bulldozer action on 47 illegal encroachments in Haridwar
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जिले के भेल क्षेत्र में कुछ दिन पहले बाहर से आए वन गुर्जरों ने कई स्थानों पर अपने डेरे डालकर अतिक्रमण कर लिया था। प्रशासन ने पहले इन कब्जों को चिन्हित किया और कार्रवाई की तैयारी शुरू की। भेल नगर प्रशासन और संपदा विभाग ने कुल 47 परिवारों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि समयसीमा के बाद प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा। लेकिन नोटिस के बावजूद कब्जे नहीं हटाए गए, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।आगे पढ़िए..
जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
नगर प्रशासक व संपदा अधिकारी Sanjay Panwar के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिलाधिकारी Mayuri Dixit को स्थिति से अवगत कराया गया, जिसके बाद उनके निर्देश पर तहसील और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मंगलवार सुबह शुरू हुआ यह अभियान पूरे दिन चला। प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से सभी 47 अतिक्रमणों को हटा दिया और भेल की भूमि को कब्जामुक्त कर दिया। शुरुआत में कुछ विरोध भी हुआ, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे विरोध ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। अधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।