Uttarakhand news: उत्तराखंड की तेज-तर्रार सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, आखिर क्यों? जानिए पूरा मामला

Haridwar में ड्रग इंस्पेक्टर Anita Bharti और यूथ कांग्रेस नेता Cash Khurana के बीच विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए उनका ट्रांसफर कर दिया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
drug inspector Anita Bharti: Haridwar Drug Inspector Anita Bharti Transferred
Image: Haridwar Drug Inspector Anita Bharti Transferred

हरिद्वार: Haridwar में ड्रग इंस्पेक्टर Anita Bharti और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष Cash Khurana के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले मुकदमा दर्ज हुआ, फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस और उसके बाद प्रदर्शन ने मामले को और गरमा दिया है।

Haridwar News: Drug Inspector Anita Bharti Transferred

दरअसल, करीब एक महीने पहले कैश खुराना ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए आरोप लगाया कि हरिद्वार में ड्रग इंस्पेक्टर लाइसेंस जारी करने के बदले रिश्वत लेती हैं। इसके बाद अनीता भारती ने रानीपुर कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे के विरोध में खुराना ने अपने समर्थकों के साथ उनके कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस और गंभीर आरोप

इसके बाद कैश खुराना एक दवा कारोबारी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि लाइसेंस जारी करने के लिए रिश्वत मांगी गई। इस दौरान एक कथित व्हाट्सएप चैट भी साझा की गई, जिससे मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई चैट में पैसों की मांग के आरोप लगाए गए। हालांकि, अनीता भारती ने इन आरोपों को साजिश करार देते हुए कहा कि यह बातचीत स्टेशनरी और सामाजिक सहयोग से जुड़ी थी। वहीं दवा कारोबारी Ramesh Maithani ने बाद में माना कि उन्होंने आवेश में आकर आरोप लगाए थे।आगे पढ़िए..

विभाग का बड़ा एक्शन: ट्रांसफर

मामले के तूल पकड़ने के बाद ड्रग्स कंट्रोलर Tajbar Singh Jaggi ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अनीता भारती का ट्रांसफर कर उन्हें Dehradun मुख्यालय से अटैच कर दिया। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। हरिद्वार में काम प्रभावित न हो, इसके लिए असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर Sudhir को जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, ताकि विभागीय कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है। कुछ लोग अनीता भारती के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं, जबकि कई लोग उनके समर्थन में भी सामने आ रहे हैं। कैश खुराना ने इस कार्रवाई को सच्चाई की जीत बताते हुए अधिकारियों और अपने साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब नए अधिकारी ईमानदारी से कार्य करेंगे।