राज्य समीक्षा की मुहिम के साथ जुड़े रोशन रतूड़ी, DAV कॉलेज में हरियाणवी सिंगर की गालीबाजी पर पलटवार

DAV College controversy: DAV कॉलेज कार्यक्रम में कथित गालीबाजी को लेकर रोशन रतूड़ी ने वीडियो जारी कर हरियाणवी सिंगर और नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए। जानें पूरा मामला।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
DAV College controversy: Roshan Raturi Slams Haryanvi Singer Over Alleged Abuse at DAV College Event
Image: Roshan Raturi Slams Haryanvi Singer Over Alleged Abuse at DAV College Event

देहरादून: उत्तराखंड के DAV कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हरियाणवी सिंगर द्वारा मंच से अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में रोशन रतूड़ी ने वीडियो जारी कर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Roshan Raturi Slams Haryanvi Singer Over Alleged Abuse at DAV College Event

राज्य समीक्षा की मुहिम के साथ जुड़े रोशन रतूड़ी, DAV कॉलेज में हरियाणवी सिंगर की गालीबाजी पर पलटवार करते हुए विरोध जताया. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक विडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि DAV कॉलेज के कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने मंच से मां-बहन की गालियां दीं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल सार्वजनिक मंच पर किया गया। रतूड़ी ने यह भी दावा किया कि इस कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी सहित कई विधायक और बड़े नेता मौजूद थे। इसके बावजूद किसी ने भी इस घटना पर आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि “क्या जनप्रतिनिधियों को केवल वोट्स की चिंता है?”

बाहरी पर्यटकों पर भी जताई नाराजगी

अपने बयान में रोशन रतूड़ी ने उत्तराखंड में बढ़ते बाहरी हस्तक्षेप पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों, खासकर हरियाणा से आने वाले कुछ पर्यटक राज्य में अनुशासनहीनता फैला रहे हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे धार्मिक स्थलों पर गंगा नदी को प्रदूषित करने जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया गया। वीडियो के अंत में रतूड़ी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के उत्तराखंड में प्रवेश पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। हालांकि, इस मामले पर अभी तक संबंधित अधिकारियों या कार्यक्रम आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आगे पढ़िए

जानिए क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि लाइव शो के दौरान छात्रों के अलग-अलग समूहों के बीच शुरू हुई मामूली बहस जल्द ही उग्र विवाद में बदल गई। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया, जिसमें एक छात्र को चाकू लगने से वह घायल हो गया। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हरियाणवी गायक Masoom Sharma मंच से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें इस कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनके शब्दों और बयान ने विवाद को और हवा दे दी। गौर करने वाली बात यह है कि जब मंच से कथित तौर पर गाली-गलौच हो रही थी, उस समय विधायक Umesh Sharma भी मंच पर मौजूद थे। बावजूद इसके, किसी भी स्तर पर स्थिति को नियंत्रित करने या गायक को रोकने की कोशिश नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी और सवाल दोनों बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि यह घटना CM धामी के प्रोग्राम से चले जाने के बाद हुई थी।