Uttarakhand: उत्तराखंड के दो जिलों में तेल की कमी, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़; लगा भारी जाम

Uttarakhand के अल्मोड़ा जिले में और उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। तेल की कमी के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
petrol shortage in almora: Petrol shortage in Almora and Kashipur
Image: Petrol shortage in Almora and Kashipur

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। लोगों को पेट्रोल की कमी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Petrol shortage in Almora

अल्मोड़ा में अलग ही नजारा देखने को मिला। शहर के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी देखने को मिली। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय के पाण्डेयखोला में मौजूद एक पेट्रोल पंप पर लोगों को पेट्रोल मिलने की खबर मिली तो मौके पर भारी भीड़ उमड़ गई। लोगों की लंबी कतारें लगने से मौके पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आगे पढ़िए…

Petrol shortage in Kashipur

उधर, उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक पेट्रोल की दिक्कत होने लगी। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं है के बोर्ड लगाए गए। इसके बाद लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेट्रोल की कमी की खबर फैलते ही लोगों के बीच हलचल पैदा हो गई। जिन पेट्रोल पंपों पर थोड़ा बहुत पेट्रोल था, वहां लंबी लंबी कतारें लग गईं। कई जगहों पर लोगों की भीड़ उमड़ने से जाम जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि पेट्रोल की बड़ी कमी नहीं है। छुट्टी की वजह से सप्लाई में थोड़ी देरी हुई, जिससे लोगों को परेशानी हुई। जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा।