उत्तराखंड: केशव थलवाल की गिरफ्तारी पर रोक! कोर्ट के मानसिक परीक्षण और CCTV जांच के आदेश

Keshav Thalwal मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मानसिक परीक्षण और CCTV जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही गिरफ्तारी पर रोक लगाकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की बात कही है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Keshav Thalwal case: Court Orders Mental Examination and CCTV Probe in Keshav Thalwal Case
Image: Court Orders Mental Examination and CCTV Probe in Keshav Thalwal Case

टिहरी गढ़वाल: Keshav Thalwal मामले में न्यायालय की एकल पीठ ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा कि सच्चाई सामने लाने के लिए मानसिक परीक्षण कराया जाए, ताकि मामले की हर परत स्पष्ट हो सके।

Keshav Thalwal Arrest Put on Hold

अदालत ने उस पुलिस चौकी की CCTV फुटेज की जांच के आदेश भी दिए हैं, जहां केशव ने अपने साथ अमानवीय व्यवहार होने का आरोप लगाया था। इससे घटना की वास्तविकता सामने आने की उम्मीद है। कोर्ट ने ये भी साफ किया कि विवादित वीडियो बनाकर माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं होगी और मामले को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने पर रोक रहेगी। आगे पढ़िए..

गिरफ्तारी पर रोक

सबसे अहम बात यह रही कि अदालत ने केशव थलवाल की तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यह निर्णय निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। केशव ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है… सच जरूर सामने आएगा।”

न्याय, अधिकार और सच्चाई की लड़ाई

यह केस केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि न्याय, अधिकार और सच्चाई की लड़ाई बन चुका है जिसमें पूरे राज्य की नजरें अब कोर्ट की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। केशव थलवाल मामले में अदालत का यह फैसला कई मायनों में अहम है। अब यह देखना होगा कि जांच के बाद सच्चाई सामने आती है या नहीं।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: