उत्तराखंड में स्पोर्ट्स कॉम्पिटीशन के दौरान भयानक हादसा, खिलाड़ी की गर्दन में घुसा भाला; दर्दनाक मौत

Champawat News: खेल प्रतियोगिता के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जैवलिन थ्रो का भाला फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में जा घुसा। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Champawat accident news: Student dies after being hit by a spear in Champawat
Image: Student dies after being hit by a spear in Champawat

चम्पावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक खेल प्रतियोगिता के दौरान ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस घटना के बाद हर तरफ शोक और हड़कंप का माहौल है।

Student dies after being hit by a spear in Champawat

चंपावत जिला मुख्यालय के गोरल चौड़ मैदान में शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले छात्र अलग-अलग खेलों का अभ्यास कर रहे थे। कुछ छात्र फुटबॉल खेल रहे थे, जबकि कुछ जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक छात्र द्वारा फेंका गया भाला अचानक दिशा बदलते हुए फुटबॉल खेल रहे छात्र को जा लगा। यह भाला छात्र की गर्दन और कंधे के पास जा धंसा और अंदर तक घुस गया। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी छात्र और मौजूद लोग तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि भाला गर्दन और कंधे के पास गहराई तक धंसा हुआ था। इससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और संभवतः शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिसके कारण छात्र की जान नहीं बचाई जा सकी। आगे पढ़िए..

मृतक छात्र की पहचान

मृतक छात्र की पहचान रीठा साहिब के मछियाड गांव निवासी 20 वर्षीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के रूप में हुई। सोमेंद्र सिंह बोहरा पॉलिटेक्निक कॉलेज चंपावत में द्वितीय वर्ष के छात्र थे। वह अपनी बुआ के घर चंपावत में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता गुजरात में नौकरी करते हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

इस हादसे ने खेल प्रतियोगिता की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मैदान में एक साथ अलग-अलग खेलों का अभ्यास कराया जा रहा था और कॉलेज में प्रशिक्षित स्पोर्ट्स टीचर की कमी भी सामने आई है, जिसे बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। घटना के बाद प्रधानाचार्य से संपर्क नहीं हो पाने से प्रशासनिक जिम्मेदारी पर भी सवाल उठे हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।