Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में आस्था का महापर्व शुरू हो चुका है। भगवान श्री केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली रविवार को ओंकारेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई।
केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के प्रस्थान के दौरान पूरा ऊखीमठ क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और हर कोई बाबा केदार के दर्शन के लिए भावविभोर नजर आया। डोली के प्रस्थान से पहले मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया।