ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हावड़ा ट्रेन की चपेट में आने से शव दो हिस्सों में बंट गया। पुलिस इस मामले को हादसा या साजिश दोनों एंगल से जांच रही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Bank manager body found on railway track
ऋषिकेश: उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। श्यामपुर क्षेत्र के भट्टोवाला रेलवे फाटक के पास शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शव दो हिस्सों में बंट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Bank manager's body found on railway track
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार रात करीब 10 बजे योग नगरी रेलवे स्टेशन से हरिद्वार की ओर जा रही हावड़ा ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था। पुलिस ने मौके पर जांच के दौरान शव की तलाशी ली, जिसमें एक बैंक का आईडी कार्ड मिला। इसके आधार पर मृतक की पहचान वीरेंद्र दत्त बेलवाल (55) निवासी अमित ग्राम गुमानीवाला के रूप में हुई। वह उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। आगे पढ़िए..
हादसा या साजिश? हर एंगल से जांच
पुलिस इस मामले को केवल हादसा मानकर नहीं चल रही है, बल्कि हर एंगल से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह ट्रेन से कटकर हुई दुर्घटना लग रही है, लेकिन कुछ परिस्थितियां इसे संदिग्ध भी बना रही हैं। पुलिस हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। जांच के दौरान मृतक के घर से कुछ चौंकाने वाले सामान बरामद हुए हैं, जिनमें टेबल पर रखी शराब की बोतल, तीन गिलास और बेड पर कपड़े के तीन फंदे शामिल हैं। इन सभी चीजों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इन सुरागों ने मामले को और अधिक रहस्यमयी बना दिया है।
फोरेंसिक जांच और आगे की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है।