Uttarakhand News: चमोली में फर्जी फौजी का अश्लील खेल! प्यार के जाल में फंसाकर करता था ब्लैकमेल

Chamoli पुलिस ने एक फर्जी फौजी को गिरफ्तार किया है, जो युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करता था। आरोपी को Roorkee से पकड़ा गया और पीड़िता से ₹1 लाख की ठगी का खुलासा हुआ।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Fake army man Uttarakhand: Fake Army Impostor Arrested in Chamoli for Blackmailing Women
Image: Fake Army Impostor Arrested in Chamoli for Blackmailing Women

चमोली: पहाड़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आरोपी कुलदीप भंडारी खुद को आर्मी जवान बताकर युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। वह पहले भरोसा जीतता और फिर निजी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता था।

Fake Army Impostor Arrested in Chamoli for Blackmailing Women

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक युवती से भावनात्मक संबंध बनाकर निजी तस्वीरें हासिल कीं और फिर ब्लैकमेल कर करीब ₹1 लाख ऐंठ लिए। पीड़िता की शिकायत मिलते ही चमोली पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को ट्रेस किया और आरोपी को Roorkee से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया जिसमें कई अहम सबूत मिले हैं। इससे मामले की जांच और मजबूत हो गई है। आगे पढ़िए...

आरोपी बेहद शातिर तरीके से खुद को आर्मी जवान बताता था। सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करता और भावनात्मक रिश्ता बनाकर विश्वास जीतता.. फिर ब्लैकमेल का खौफनाक शुरू करता था। इसी तरह आरोपी ने युवती से भावनात्मक संबंध बनाकर निजी तस्वीरें हासिल कीं और फिर ब्लैकमेल कर करीब ₹1 लाख ऐंठ लिए। राज्य समीक्षा की सभी पाठकों से अपील है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें।