देहरादून में ‘हाउस अरेस्ट’ जैसे हालात! सड़क पर दबंग का कब्जा, लोग घरों में कैद.. Video

Dehradun की चंद्रलोक कॉलोनी में सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर रास्ता बंद करने का वीडियो वायरल हुआ है। स्थानीय लोगों का दावा है कि वे घरों में फंसे हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Dehradun viral video: Residents House Arrest After Road Blocked by Construction Material
Image: Residents House Arrest After Road Blocked by Construction Material

देहरादून: चंद्रलोक कॉलोनी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने कथित रूप से पूरी सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि वे घरों में फंसे हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Dehradun Viral Video: Residents House Arrest After Road Blocked by Construction Material

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनका गली से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, घरों से निकलने का रास्ता लगभग बंद है और स्थिति “हाउस अरेस्ट” जैसी बन गई है। लोगों का आरोप है कि सामान्यतः सड़क पर थोड़ा सा सामान रखने पर भी कार्रवाई हो जाती है, लेकिन इस मामले में अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आगे देखिए विडियो..

कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, रास्ता तुरंत खुलवाया जाए और जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई हो। अब तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: