Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: केशव थलवाल केस में हाई कोर्ट सख्त है, पुलिस से तीखे सवाल पूछे गए हैं… Nainital High Court में केशव थलवाल मामले की सुनवाई के दौरान माहौल गर्म रहा। जस्टिस थपलियाल ने पुलिस से सीधे और कड़े सवाल पूछते हुए जांच प्रक्रिया पर चिंता जताई।
पहली सुनवाई में कोर्ट ने निर्देश दिया था कि केशव थलवाल का मेडिकल परीक्षण कराया जाए, लेकिन दूसरी सुनवाई में जब रिपोर्ट पेश नहीं की गई, तो कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की। स्थिति को गंभीर देखते हुए जस्टिस थपलियाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो केशव का मेडिकल परीक्षण कोर्ट में ही कराया जाएगा। आगे देखिए वीडियो...
सुनवाई के दौरान जस्टिस थपलियाल ने पूछा कि “क्या पुलिस केशव थलवाल को जबरदस्ती मानसिक रूप से बीमार घोषित करना चाहती है?” “क्या उसे मेंटली सिक साबित करने की कोशिश की जा रही है?” इन सवालों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।
केशव थलवाल मामला अब एक अहम कानूनी मुद्दा बन चुका है, जहां न्यायपालिका की सख्ती और पारदर्शिता की मांग साफ नजर आ रही है। अब इस मामले में पुलिस को जवाब देना होगा और मेडिकल रिपोर्ट पेश करनी होगी। कोर्ट की निगरानी में आगे की कार्रवाई होगी। कोर्ट ने साफ संकेत दिया कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। अब सबकी नजर अगली सुनवाई पर टिकी है। केस की सुनवाई का यह विडियो देखिये...