उत्तराखंड: केशव थलवाल को फोन पर धमकी! IG गढ़वाल के प्रशंसक ने कहा माफी मांगो वरना...

Keshav Thalwal का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें फोन पर, केशव को माफी मांगने के लिए धमकाया जा रहा है। मामले में कथित तौर पर IG Garhwal से जुड़े व्यक्ति का नाम सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Keshav Thalwal: Keshav Thalwal Alleged Threat Call Linked to IG Garhwal
Image: Keshav Thalwal Alleged Threat Call Linked to IG Garhwal

टिहरी गढ़वाल: केशव थलवाल मामले में एक नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें केशव को फोन पर धमकी दी जा रही है। केशव थलवाल ने भी ये विडियो क्लिप शेयर किया है।

Keshav Thalwal Case: Alleged Threat Call Linked to IG Garhwal Associate

मामले में दावा किया जा रहा है कि यह कॉल IG Garhwal से जुड़े एक व्यक्ति की ओर से आया था। वायरल ऑडियो के अनुसार केशव थलवाल पर IG गढ़वाल से माफी मांगने का दबाव डाला जा रहा है और कथित रूप से चुप रहने की और मामले को आगे न बढ़ाने की चेतावनी दी गई है। आगे पढ़िए...

हाईकोर्ट में है मामला

मामला पहले ही पुलिस पर गंभीर आरोपों, हाई कोर्ट में सुनवाई, पुलिस जांच, मेडिकल परीक्षण विवाद जैसे कई पहलुओं के कारण चर्चा में है। दो दिन पहले ही 23 अप्रैल को हाई कोर्ट ने केशव के मेडिकल को लेकर पुलिस को फटकार लगाई है। अब इस नए ऑडियो ने मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।

जांच की मांग तेज

इस ऑडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स की बाड़ आ गई है, निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। कॉल की सत्यता और स्रोत की जांच जरूरी बताई जा रही है। अब तक इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

बड़ा सवाल

क्या मामले में किसी प्रभाव का इस्तेमाल हो रहा है? केशव थलवाल केस अब एक बड़े विवाद में बदलता जा रहा है, जहां हर नए खुलासे के साथ मामला और गंभीर होता जा रहा है। फिलहाल, सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। ये ऑडियो सुनिए...

  • Youtube सब्सक्राइब करें: