देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक में किन्नरों की बधाई राशि तय की गई और सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया। हंगामे के कारण बैठक अधूरी रही।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Dehradun Fixes Transgender Badhai Amount
देहरादून: Dehradun नगर निगम की चौथी बोर्ड बैठक बुधवार को आयोजित हुई, जिसमें शहर के समग्र विकास और जनहित से जुड़े कुल 65 प्रस्तावों पर चर्चा की जानी थी। हालांकि बैठक के दौरान हंगामा और राजनीतिक टकराव ज्यादा देखने को मिला, जिसके कारण सभी प्रस्तावों पर चर्चा पूरी नहीं हो सकी। अब शेष कार्यवाही के लिए बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे दोबारा आयोजित की जाएगी।
Dehradun Fixes Transgender “Badhai” Amount
बैठक के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद कई बार आमने-सामने आ गए। तीखी नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप के कारण माहौल काफी गरम रहा। स्थिति ऐसी रही कि कई बार बैठक की कार्यवाही बाधित हुई और प्रस्तावों पर अपेक्षित चर्चा नहीं हो पाई। बैठक में किन्नरों द्वारा मांग की जाने वाली बधाई धनराशि को लेकर लंबी चर्चा हुई। कई पार्षदों ने मनमानी वसूली पर रोक लगाने की मांग उठाई। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि किन्नरों को दी जाने वाली बधाई राशि की अधिकतम सीमा ₹5100 निर्धारित की जाएगी। यह प्रस्ताव पिछली बोर्ड बैठक में भी रखा गया था, लेकिन उस समय इसे मंजूरी नहीं मिल पाई थी। आगे पढ़िए..
बैठक में नगर निगम के पर्यावरण मित्रों यानी सफाई कर्मियों को बड़ी राहत दी गई। उनके मानदेय को ₹500 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹800 प्रतिदिन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही हर वार्ड में सफाई कर्मियों का समान वितरण सुनिश्चित करने की घोषणा भी की गई, ताकि सफाई व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।
Saurabh Thapliyal ने बताया कि चौथी बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और कुछ अहम निर्णय भी लिए गए। उन्होंने कहा कि किन्नरों की बधाई राशि की अधिकतम सीमा तय करने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है। साथ ही, शहर के सभी वार्डों में पर्यावरण मित्रों का संतुलित वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
चूंकि 65 प्रस्तावों पर चर्चा पूरी नहीं हो सकी, इसलिए बोर्ड बैठक की शेष कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे से फिर शुरू की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि अगली बैठक में बाकी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।