Uttarakhand News: देहरादून की अनुष्का कोटनाला ने ISC परीक्षा में 99.5% अंक हासिल कर टॉप किया। जानिए उनकी सफलता की कहानी और भविष्य का लक्ष्य।
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Tanvi Sundriyal Scored 97 percent in ISC
देहरादून: सेंट जोजफ्स एकेडमी की छात्रा अनुष्का कोटनाला ने ISC परीक्षा में 99.5% अंक प्राप्त कर स्कूल में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य का परिणाम है। उन्होंने न केवल अपने स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि अपनी प्रतिभा का भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
Tanvi Sundriyal Scores 97% in ISC
गौरतलब हो कि बीते 30 अप्रैल को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ISC (कक्षा 12) और ICSE (कक्षा 10) वर्ष 2026 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। जिसमें देहरादून की अनुष्का ने अपने परिणाम में बेहतरीन संतुलन दिखाया है। उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और कंप्यूटर साइंस में 100-100 अंक हासिल किए। इसके अलावा बायोलॉजी में 97 और अंग्रेजी में 98 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपने समग्र प्रदर्शन को उत्कृष्ट बनाया।
अनुष्का की यह सफलता पहली नहीं है। इससे पहले भी वह 2024 में ICSE परीक्षा में 99.2% अंक हासिल कर स्कूल टॉपर रह चुकी हैं। लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और परिचितों में खुशी का माहौल है। आगे पढ़िए..
देहरादून के धर्मपुर निवासी अनुष्का के पिता कर्नल रमन कोटनाला एनडीए पुणे में तैनात हैं, जबकि उनकी मां शिवानी कोटनाला धर्मपुर में ‘लर्निंग ट्री स्पेशल स्कूल’ चलाती हैं। उनकी छोटी बहन अराध्या भी सेंट जोजफ्स एकेडमी में कक्षा नौ की छात्रा हैं। परिवार का सहयोग उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
डॉक्टर बनने का सपना
अनुष्का का लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। वह वर्तमान में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उनका कहना है कि बचपन से ही उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में रुचि रही है और वे इसी क्षेत्र में अपना भविष्य देखती हैं। अनुष्का की सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य है। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है कि सही दिशा में मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है।