उत्तराखंड: पति को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला, प्रेमी ने भी किया शादी से इनकार; थाने में आत्मदाह की कोशिश

यहां एक महिला ने प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया, अब उसने ही शादी के लिए मना कर दिया। महिला पेट्रोल की बोतल लेकर कोतवाली पहुंची और प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण करने का आरोप लगाया।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
woman protest police station India: Woman Reaches Police Station With Petrol Bottles After Lover Refuses Marriage
Image: Woman Reaches Police Station With Petrol Bottles After Lover Refuses Marriage

उधमसिंह नगर: बाजपुर कोतवाली में एक महिला पेट्रोल से भरी बोतलें लेकर पहुंच गई, जिससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसे रोका और किसी अनहोनी से पहले ही उसके हाथ से पेट्रोल की बोतलें छीन लीं। महिला की इस हरकत ने वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया।

Woman Reaches Police Station With Petrol Bottles After Lover Refuses Marriage

महिला ने बाजपुर कोतवाली में दी गई तहरी में बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। उसके कहने पर महिला ने अपने पति से तलाक तक ले लिया, लेकिन अब वही युवक उसे अपने साथ रखने और शादी करने से साफ इनकार कर रहा है। इस धोखे से महिला पूरी तरह टूट चुकी है। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी युवक ने करीब दो वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। उसका कहना है कि युवक ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ संबंध बनाए और इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया। आगे पढ़िए..

परिवार और समाज से भी ठुकराई

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब महिला को उसके अपने परिवार ने भी अपनाने से इनकार कर दिया। वहीं, जब वह आरोपी के घर पहुंची तो उसके परिवार वालों ने भी उसे धक्का देकर भगा दिया और धमकियां दीं। इस तरह महिला पूरी तरह अकेली पड़ गई है और दर-दर भटकने को मजबूर है। इस मामले को सुलझाने के लिए पंचायत भी बुलाई गई थी, जिसमें आरोपी युवक को महिला से शादी करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया और समझौता टूट गया। इससे महिला की परेशानी और बढ़ गई।

पुलिस की कार्रवाई और काउंसलिंग

महिला पिछले कई दिनों से न्याय के लिए पुलिस के चक्कर काट रही थी। गुरुवार को वह आरोपी को पकड़कर कोतवाली लाने और उससे शादी कराने की मांग लेकर पहुंची थी। पुलिस ने उसे समझाकर शांत किया, उसके बयान दर्ज किए और तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही। साथ ही महिला की काउंसलिंग भी कराई जा रही है। इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि महिला आरोपी को जेल नहीं भेजना चाहती। उसकी मुख्य मांग है कि पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर उससे उसकी शादी कराए, ताकि उसे सामाजिक और व्यक्तिगत सुरक्षा मिल सके।