देहरादून में जून में पूरा हो जाएगा ये शानदार काम, डीएम सविन बंसल ने संभाली कमान; दिए सख्त निर्देश

देहरादून में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउंड केबलिंग को लेकर सरकार ने अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जून तक सड़क खुदाई, केबलिंग और ब्लैकटॉपिंग पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Dehradun underground cabling: Uttarakhand Govt Pushes Fast-Track Underground Cabling Work in Dehradun
Image: Uttarakhand Govt Pushes Fast-Track Underground Cabling Work in Dehradun

देहरादून: Dehradun में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउंड केबलिंग परियोजना को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। लगातार हो रही सड़क खुदाई और ट्रैफिक समस्याओं के बीच अब कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Uttarakhand Govt Pushes Fast-Track Underground Cabling Work in Dehradun

मुख्य सचिव Anand Bardhan ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पिटकुल को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सड़क खुदाई, अंडरग्राउंड केबलिंग और ब्लैकटॉपिंग का कार्य हर हाल में जून महीने तक पूरा कर लिया जाए।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सलाह दी कि पूरे शहर में एक साथ खुदाई करने के बजाय सीमित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध श्रमिकों को एक ही स्थान पर केंद्रित करने से कार्य तेजी से पूरा होगा और आम जनता को कम परेशानी झेलनी पड़ेगी। आगे पढ़िए..

बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि एक क्षेत्र में कार्य पूरा होने के बाद ही अगले स्थान पर खुदाई शुरू की जाए। सरकार का मानना है कि इससे शहर में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की समस्या काफी हद तक कम होगी।
जिलाधिकारी Savin Bansal को परियोजना की साप्ताहिक निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि काम की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाए और तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं।
समीक्षा बैठक में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव R Meenakshi Sundaram समेत पिटकुल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।