चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आए थे बुजुर्ग, यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से चली गई जान

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान तमिलनाडु के 82 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Yamunotri Yatra death: 82-Year-Old Pilgrim Dies During Yamunotri Yatra
Image: 82-Year-Old Pilgrim Dies During Yamunotri Yatra

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान तमिलनाडु के एक बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रशासन ने यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

82-Year-Old Pilgrim Dies During Yamunotri Yatra

जानकारी के अनुसार शनिवार को Yamunotri Dham यात्रा के दौरान एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान 82 वर्षीय शम्भू केवल के रूप में हुई है, जो Tamil Nadu के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शम्भू केवल ने चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आए थे, और आज उन्होंने यमुनोत्री धाम से अपनी यात्रा शुरू की थी। दर्शन कर लौटते समय पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े।

अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और यात्रा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने तत्काल प्राथमिक उपचार देकर उन्हें Jankichatti Health Center पहुंचाया। हालांकि जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी Dr. Akhil Rana ने बताया कि प्रारंभिक जांच में श्रद्धालु की मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आगे पढ़िए..

चारधाम यात्रा में बढ़ रही मौतों की संख्या

यमुनोत्री धाम में यात्रा शुरू होने के बाद अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। अधिकांश मामलों में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने और हार्ट अटैक को कारण माना जा रहा है। लगातार बढ़ती भीड़, कठिन पैदल मार्ग और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों, खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराने और यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है। यात्रा मार्ग पर मेडिकल टीमें और स्वास्थ्य शिविर भी तैनात किए गए हैं ताकि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता मिल सके।