चमोली जिले में मौसम बदलने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। निचले इलाकों में बारिश और तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Snowfall and Rain Change Weather in Chamoli District
देहरादून:
चमोली जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है, जबकि निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से गर्मी से परेशान लोगों और यात्रियों को राहत मिली है।
Snowfall and Rain Change Weather in Chamoli District
दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरनी शुरू हो गई। वहीं हेमकुंड साहिब क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी देखने को मिली। बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण पूरे क्षेत्र का तापमान गिर गया। बदरीनाथ धाम में शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। हालांकि खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और मंदिर परिसर में जयकारे गूंजते रहे। बारिश और ठंड के बावजूद श्रद्धालु लंबी कतारों में दर्शन के लिए डटे रहे। यात्रियों का कहना है कि बर्फबारी और ठंडी हवाओं के बीच धाम का नजारा और भी अद्भुत हो गया है।
स्थानीय प्रशासन और यात्रा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आगे पढ़िए..
चमोली जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में तेज आंधी चलने से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। शाम करीब चार बजे से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन में खराबी आने के कारण यह समस्या हुई। बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं।
बर्फबारी के बीच खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट
भ्यूंडार घाटी स्थित पौराणिक दंडी पुष्कर्णी तीर्थ श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मुख्य पुजारी मनीष पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ सुबह 11:15 बजे मंदिर के कपाट खोले। कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने दंडी पुष्कर्णी सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर दर्शन किए। लोकपाल लक्ष्मण मंदिर समुद्र तल से लगभग 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान लक्ष्मण ने यहां तपस्या की थी। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अब भी बर्फ की मोटी चादर जमी हुई है, जिससे पूरा इलाका बेहद सुंदर नजर आ रहा है।
मौसम विभाग ने जारी की सतर्कता
मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने यात्रियों से गर्म कपड़े साथ रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।