उत्तराखंड में पकड़ी गई हरियाणा की ओवरलोड बस, 42 सीटर बस में ठूंसे गए 60 से ज्यादा यात्री

टिहरी के भद्रकाली चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग ने 42 सीटर हरियाणा बस में 60 से ज्यादा यात्री पकड़े। ओवरलोड बस का वीडियो वायरल हो रहा है। परिवहन विभाग ने ₹15,500 का चालान किया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Tehri Overloaded Bus: Haryana Overloaded Bus Caught in Tehri Garhwal
Image: Haryana Overloaded Bus Caught in Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल: Bhadrakali Check Post पर परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान हरियाणा में पंजीकृत एक बस को भारी ओवरलोडिंग में पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि 42 सीटर बस में 60 से ज्यादा यात्री बैठे मिले। बस के अंदर का दृश्य देखकर परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान रह गए। यात्रियों को सीटों, गियर बॉक्स और अन्य खाली जगहों पर ठूंस-ठूंस कर बैठाया गया था।

Haryana Overloaded Bus Caught in Tehri Garhwal

चेकिंग के दौरान सामने आया वीडियो अब सोशल मीडिया और इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस के भीतर खड़े होने तक की जगह नहीं बची थी। यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर मोटी कमाई के लिए बस संचालकों द्वारा इस तरह की लापरवाही गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

हरियाणा से टिहरी तक बिना जांच कैसे पहुंची बस?

हरियाणा नंबर की बस (HR 56 96783) के टिहरी जिले तक पहुंचने के बाद अब अन्य चेक पोस्टों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर इतनी ओवरलोड बस हरियाणा से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र तक बिना कार्रवाई के कैसे पहुंच गई? क्या रास्ते में किसी चेक पोस्ट पर वाहन की जांच नहीं हुई? उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर पहले भी कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद इस तरह यात्रियों की क्षमता से अधिक संख्या में ढोना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी सड़कों पर ओवरलोड वाहन ब्रेक फेल, संतुलन बिगड़ने और दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकते हैं। आगे पढ़िए..

Uttarakhand Transport Department की एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी Rashmi Pant ने बताया कि Bhadrakali Check Post पर चेकिंग के दौरान एआरटीओ ऋषिकेश प्रवर्तन टीम ने बस को रोका। जांच में पाया गया कि 42 सीटर बस में 60 से अधिक यात्री बैठे थे। इसके बाद बस का करीब ₹15,500 का चालान किया गया।

टिहरी के चेक पोस्टों पर 24 घंटे सघन जांच

परिवहन विभाग के अनुसार टिहरी जिले के Brahmpuri, भद्रकाली और सत्य नारायण मंदिर के पास बने चेक पोस्टों पर 24 घंटे यात्रा वाहनों की सघन जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान ग्रीन कार्ड, वाहन फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाती है। साथ ही ओवरलोडिंग और सुरक्षा नियमों के पालन पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
अधिकारियों ने साफ कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर वाहन चालकों और संचालकों पर भारी जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।