उत्तराखंड: बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे निहंगों पर FIR, हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले निहंगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लोक सेवक पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Kulhal Barrier News: FIR Registered Against Nihang Group for Breaking Police Barricades
Image: FIR Registered Against Nihang Group for Breaking Police Barricades

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने कुल्हाल बैरियर पर बैरिकेडिंग तोड़कर राज्य में जबरन प्रवेश करने के मामले में अज्ञात निहंग व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी गई, सरकारी कार्य में बाधा डाली गई, पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया तथा हथियार लहराकर भय का वातावरण बनाया गया।

FIR Registered Against Nihang Group for Breaking Police Barricades

पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब की ओर जा रहे निहंगों के एक जत्थे को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिमाचल प्रदेश–उत्तराखंड सीमा स्थित कुल्हाल बैरियर पर रोका गया था। प्रशासन ने उनसे छोटे-छोटे समूहों में यात्रा जारी रखने की अपील की, लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सकी। इसके बाद कुछ लोगों ने कथित रूप से बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए।

पुलिस ने लगाए ये गंभीर आरोप

विकासनगर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार आरोपों में शामिल हैं—
बैरिकेडिंग तोड़कर जबरन प्रवेश... आगे पढ़िए

पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास
सरकारी कार्य में बाधा डालना
लोक सेवकों पर हमला
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना
हथियार लहराकर भय और अफरातफरी फैलाना
पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

अज्ञात निहंग सिखों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक बल प्रयोग और लोगों में भय का माहौल बनाने जैसे आरोपों में थाना विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सनोज कुमार को सौंपी गई है -
-पंकज गैरोला, एसपी, देहरादून, देहात

हथियार लहराए, वाहनों को नुकसान पहुंचा

एफआईआर के अनुसार, बैरिकेडिंग तोड़ते समय कुछ लोगों ने तलवार, कृपाण, भाले और अन्य पारंपरिक हथियार लहराए। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान आसपास खड़े कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ी।

सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान ऐसे सोशल मीडिया संदेशों की भी पड़ताल की जा रही है, जिनमें अधिक संख्या में लोगों से उत्तराखंड पहुंचने की अपील किए जाने की बात सामने आई है। अधिकारी इन पोस्टों की प्रामाणिकता और उनकी भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।