ऋषिकेश के पास गंगा में नहाते समय दिल्ली के दो युवक लापता, तेज बहाव में बहे; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश से करीब 30 किलोमीटर दूर टिहरी गढ़वाल के सिंगटाली पुल के पास गंगा नदी में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। SDRF और पुलिस की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Rishikesh River Tragedy: Two Delhi Youths Drown in Ganga Near Rishikesh
Image: Two Delhi Youths Drown in Ganga Near Rishikesh

ऋषिकेश: जनपद टिहरी गढ़वाल के सिंगटाली पुल के पास गंगा नदी में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और डीप डाइवर्स की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। बढ़े हुए जलस्तर और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Two Delhi Youths Drown in Ganga Near Rishikesh

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित सिंगटाली पुल के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से घूमने आए छह युवकों का एक समूह गंगा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान दो युवक नदी के बीच गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और साथियों ने तुरंत जिला कंट्रोल रूम को सूचना दी।

लापता युवकों की हुई पहचान

प्रेम (26 वर्ष), पुत्र हरीशचंद्र, निवासी बुराड़ी, नई दिल्ली।
राजन (26 वर्ष), निवासी संगम विहार, दिल्ली।

SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला और ब्यासी की टीमें आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गईं। आगे पढ़िए..

प्रशिक्षित डीप डाइवर्स संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। स्थानीय पुलिस भी एसडीआरएफ के साथ मिलकर खोज अभियान में जुटी हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। तेज बहाव और मटमैले पानी की वजह से रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसके बावजूद एसडीआरएफ की टीमें लगातार दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई हैं।

पर्यटकों और श्रद्धालुओं से की गई अपील

एसडीआरएफ अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान गंगा और अन्य नदियों में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में असुरक्षित स्थानों पर नदी में उतरने से बचें और केवल अधिकृत एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।