उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में नौकरी की आड़ में खेल गया 54 लाख का खेल, दबोचा गया पूर्व कैशियर

टिहरी गढ़वाल के उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कमांद शाखा में 54 लाख रुपये के गबन मामले में पुलिस ने तत्कालीन कैशियर को देहरादून से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Bank Fraud: Bank Cashier Arrested in  54 Lakh Embezzlement Case
Image: Bank Cashier Arrested in 54 Lakh Embezzlement Case

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कमांद शाखा में करोड़ों नहीं बल्कि करीब 54 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन बैंक कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Bank Cashier Arrested in ₹54 Lakh Embezzlement Case

जानकारी के अनुसार बीते 30 जून को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कमांद शाखा के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने थाना छाम में ई-एफआईआर दर्ज कराते हुए करीब 54 लाख रुपये के गबन की शिकायत की थी। बैंक की आंतरिक ऑडिट और जांच समिति की रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया सामने आया कि तत्कालीन कैशियर अभिलाष शर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कई खाताधारकों के खातों से फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी निकासी वाउचरों के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि निकाली।

जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैंक रिकॉर्ड, खाताधारकों के बैंक स्टेटमेंट, निकासी वाउचर और अन्य दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहन जांच की। विवेचना में यह भी सामने आया कि गबन की गई राशि का एक हिस्सा आरोपी ने अपने और अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया था। आगे पढ़िए..

देहरादून से गिरफ्तार हुआ आरोपी

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस टीम ने देहरादून में दबिश देकर 2 जुलाई को आरोपी अभिलाष शर्मा, निवासी शक्ति कॉलोनी, प्रेमनगर रोड, बड़ोवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी की संलिप्तता से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।

पूरे फंड फ्लो और अन्य आरोपियों की जांच जारी

पुलिस अब गबन की पूरी धनराशि, उसके फंड फ्लो और इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने कही यह बात

एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने कहा कि आर्थिक अपराध लोगों के विश्वास पर सीधा आघात हैं। ऐसे मामलों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।