उत्तराखंड: भैंस से टकराई स्विफ्ट, फिर स्कॉर्पियो से हुई भीषण भिड़ंत.. 1 की मौत 3 गंभीर घायल

पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा जंगल में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हल्द्वानी से आ रही स्विफ्ट कार पहले भैंस से टकराई और फिर स्कॉर्पियो से भिड़ गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Pantnagar Road Accident: One Dead and Three Injured in Pantnagar Road Accident
Image: One Dead and Three Injured in Pantnagar Road Accident

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से आ रही एक स्विफ्ट कार पहले सड़क पर अचानक आए भैंस से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से भिड़ गई। हादसे में स्विफ्ट सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

One Dead and Three Injured in Pantnagar Road Accident

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे यह हादसा पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा जंगल में रेलवे क्रॉसिंग से पहले हुआ। स्विफ्ट कार हल्द्वानी से आ रही थी और उसमें चार लोग सवार थे। सभी यात्री उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जैसे ही टांडा जंगल क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक भैंस आ गई। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे भैंस से टकरा गई।

भैंस की मौके पर मौत, फिर स्कॉर्पियो से हुई जोरदार भिड़ंत

भैंस से टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्विफ्ट कार पूरी तरह अनियंत्रित हो गई और सामने से रुद्रपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो से जा टकराई। दोनों वाहनों के बीच हुई भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। आगे पढ़िए..

इलाज के दौरान एक घायल ने तोड़ा दम

अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात करीब 2 बजे एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है।

स्कॉर्पियो सवार सुरक्षित, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क पर अचानक भैंस का आ जाना और उससे टकराने के बाद स्विफ्ट कार का नियंत्रण खो देना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंतनगर नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि "घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।"

हाईवे पर आवारा पशु बने बड़ी चुनौती

यह हादसा एक बार फिर हाईवे और जंगल क्षेत्रों में रात के समय सड़क पर घूमने वाले पशुओं से होने वाले हादसों की गंभीरता को सामने लाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे क्षेत्रों में वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।