उत्तराखंड: पति से विवाद के बाद पत्नी ने मासूम बेटी संग लगाई गंगनहर में छलांग, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

हरिद्वार में गंगनहर में महिला द्वारा मासूम बच्ची के साथ छलांग लगाने के मामले में शुरुआती जांच में पति-पत्नी के विवाद की बात सामने आई है। एसडीआरएफ की टीम महिला और बच्ची की तलाश में जुटी है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Haridwar Gang Canal Incident: Woman Jumps into Gang Canal with Daughter After Family Dispute
Image: Woman Jumps into Gang Canal with Daughter After Family Dispute

हरिद्वार: गंगनहर में एक महिला द्वारा अपनी मासूम बेटी के साथ छलांग लगाने की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। मामले की शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच रास्ते में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पति अपनी बीमार मां से मिलने देहरादून जाना चाहता था, जबकि पत्नी पहले मायके छोड़ने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में दर्दनाक घटना में बदल गया।

Woman Jumps into Gang Canal with Daughter After Family Dispute

पुलिस के अनुसार, कोटा मुरादनगर (थाना कलियर) निवासी अर्जुन (35) अपनी पत्नी सविता (30), एक वर्षीय बेटी नोनी और चार वर्षीय बेटे नक्श के साथ बाइक से रायपुर दरेड़ा स्थित ससुराल जा रहा था। जब परिवार दौलतपुर क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बताया गया कि विवाद बढ़ने पर सविता ने अर्जुन से बाइक रोकने को कहा। जैसे ही बाइक रुकी, वह अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर तेजी से गंगनहर की ओर दौड़ी और देखते ही देखते नहर में छलांग लगा दी।

पति और बेटे की चीख-पुकार सुन जुटे लोग

घटना के बाद अर्जुन और उसका चार वर्षीय बेटा मदद के लिए चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला व बच्ची की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगनहर में खोजबीन कर रही है। साथ ही परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। आगे पढ़िए..

बीमार मां से मिलने देहरादून जाना चाहता था पति

पुलिस पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि उसकी मां देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती हैं और वह उनसे मिलने जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने पहले उसे मायके छोड़ने की बात कही। अर्जुन के मुताबिक, वह पत्नी को बाइक से मायके छोड़ने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच दोबारा विवाद हो गया। बहस के दौरान सविता ने गुस्से में बाइक रुकवाई और फिर बच्ची को लेकर गंगनहर में छलांग लगा दी।

'बचाने की कोशिश की, लेकिन तैरना नहीं आता था'

अर्जुन ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह पत्नी और बेटी को बचाने के लिए नहर किनारे तक दौड़ा और पानी में उतरने का प्रयास भी किया, लेकिन तैरना नहीं आने के कारण सफल नहीं हो सका। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह घटनाक्रम फिलहाल पति के बयान पर आधारित है। मामले की जांच जारी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगनहर में महिला और मासूम बच्ची की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक दोनों का पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च अभियान जारी रहेगा। साथ ही घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।