उत्तराखंड: बंद पानी की टंकी बनी मौत का कुआं, जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत

हल्द्वानी के गौलापार स्थित मानपुर पश्चिम गांव में पानी की टंकी में जमा जहरीली गैस की चपेट में आने से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Toxic Gas Death Haldwani: Mother and Two Sons Die After Toxic Gas Leak in Water Tank in Haldwani
Image: Mother and Two Sons Die After Toxic Gas Leak in Water Tank in Haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मानपुर पश्चिम गांव में घर के बेसमेंट में बनी पानी की टंकी का ढोला खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

Mother and Two Sons Die After Toxic Gas Leak in Water Tank in Haldwani

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से बंद पड़ी बेसमेंट की पानी की टंकी में जहरीली गैस जमा हो गई थी। जैसे ही परिवार का एक सदस्य टंकी के पास पहुंचा, उसका दम घुटने लगा। उसे बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्य भी एक-एक कर नीचे पहुंचे, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और पड़ोसियों ने तीनों को तत्काल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 55 वर्षीय सरस्वती देवी, उनके बड़े बेटे धर्मेंद्र बिष्ट और छोटे बेटे खुशाल बिष्ट शामिल हैं। आगे पढ़िए..

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएम मोनिका आर्य ने बताया कि लंबे समय से बंद बेसमेंट की टंकी में जहरीली गैस बनने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, गैस किस प्रकार की थी और उसकी मात्रा कितनी थी, इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वहीं, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि 112 पर सूचना मिलने के बाद चोरगलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बंद टंकी या बेसमेंट में जाने से पहले बरतें सावधानी

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बंद पानी की टंकी, सेप्टिक टैंक या बेसमेंट में बिना सुरक्षा उपकरण और पर्याप्त वेंटिलेशन के प्रवेश न करें। ऐसे स्थानों पर ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस जानलेवा साबित हो सकती है।