सिक्किम में NHPC की टनल परियोजना में हुए हादसे में उत्तराखंड के चमोली निवासी युवा इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत हो गई। उनके निधन से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Sikkim Tunnel Accident Claims Uttarakhand Engineer
चमोली: सिक्किम में NHPC की टनल परियोजना में हुए दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड के एक युवा इंजीनियर की भी जान चली गई। मृतक की पहचान चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र के गुनियाला गांव निवासी प्रवीन नेगी के रूप में हुई है। इस दुखद घटना के बाद उनके परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Sikkim Tunnel Accident Claims Uttarakhand Engineer
जानकारी के अनुसार प्रवीन नेगी अपने सरल, मिलनसार और कर्मठ स्वभाव के लिए जाने जाते थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एचसीसी (HCC) की मायापुर-पीपलकोटी परियोजना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने रेलवे और अन्य निर्माण परियोजनाओं में भी अपनी सेवाएं दीं। हाल के दिनों में वह सिक्किम में NHPC की टनल परियोजना में इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।
टनल हादसे में गई जान
बताया जा रहा है कि सिक्किम में NHPC की टनल परियोजना के दौरान हुए हादसे में प्रवीन नेगी की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर
प्रवीन नेगी के असमय निधन से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों को गहरा सदमा पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने उन्हें मेहनती, जिम्मेदार और प्रतिभाशाली युवा इंजीनियर बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन से चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में शोक की लहर है और हर कोई इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त कर रहा है।