उत्तरकाशी की दीपिका नौटियाल ने अपने पिता इंद्रमणि नौटियाल को सऊदी अरब से सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहार लगाई है, जो वर्ष 2018 से वहां फंसे हुए हैं। परिवार का आरोप है कि कंपनी ने उनका पासपोर्ट अपने कब्जे में रखा है..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarkashi Man Stuck in Saudi Arabia for 8 Years Family Seeks Help
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक भावुक मामला सामने आया है। जिले के गोरसाडा (गाजणा) गांव की निवासी दीपिका नौटियाल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, जिसमें वो बता रही हैं की उनके पिता इंद्रमणि नौटियाल पिछले आठ वर्षों से सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। उनका पासपोर्ट और वीजा जब्त किए गए हैं, जिस कारण वो अपने देश वापस नहीं आ पा रहे हैं।
Uttarkashi Man Stuck in Saudi Arabia for 8 Years, Family Seeks Help
दीपिका नौटियाल बता रही हैं उनके पिता इंद्रमणि नौटियाल वर्ष 2018 में रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए थे। शुरुआत में परिवार का उनसे संपर्क बना रहा, लेकिन समय बीतने के साथ उनकी वापसी नहीं हो सकी। अब आठ साल बीत जाने के बाद भी उनके घर न लौटने से परिवार गहरी चिंता में है। उन्हें वहां बंधक बनाकर रखा गया है और स्वदेश लौटने नहीं दिया जा रहा है। कंपनी के मालिक ने उनका पासपोर्ट भी अपने पास रखा हुआ है। अब परिवार ने केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार से हस्तक्षेप कर उनकी सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है। दीपिका का कहना है उनके घर किस स्थिति उतनी अच्छी नहीं है, वो और उनका 19 साल का भाई अभी पढ़ाई कर रहे है, उनकी मां एक गृहणी है। उनके पिता की कमाई से घर चलता था।
कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप
उनका आरोप है कि जिस कंपनी में इंद्रमणि कार्यरत हैं, उसने उनका पासपोर्ट और वीजा अपने कब्जे में रखा हुआ है। साथ ही उन्हें नियमित वेतन भी नहीं दिया गया। आगे पढ़िए..
परिजनों का यह भी कहना है कि एक सड़क दुर्घटना से जुड़े पेनल्टी मामले के कारण उन्हें भारत लौटने की अनुमति नहीं मिल रही है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित भारतीय या सऊदी अधिकारियों की ओर से नहीं हुई है।
बेटी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
इंद्रमणि नौटियाल की पुत्री दीपिका नौटियाल ने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपने पिता की सुरक्षित वापसी की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विदेश मंत्रालय से भी इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनका कहना है कि लंबे समय से वे हर संभव स्तर पर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। दीपिका ने बताया कि इस विडियो को पोस्ट करने का उनका मकसद ये है कि क्या पता आप में से कोई एक इंसान मेरे लिए भगवान बनकर आए।
सरकार से मानवीय हस्तक्षेप की मांग
परिजनों ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि भारतीय दूतावास के माध्यम से मामले की जांच कराई जाए और यदि इंद्रमणि नौटियाल वास्तव में किसी कानूनी या प्रशासनिक कारण से सऊदी अरब में फंसे हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाने की कार्रवाई की जाए।