उत्तराखंड: गंगनहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत, साथी को बचाने के प्रयास में गई जान

हरिद्वार के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की मौत हो गई। एक साथी को बचाने के प्रयास में चारों युवक गहरे गड्ढे में फंस गए। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar Kanwar Accident: 4 Kanwariyas Drown in Haridwar Canal
Image: 4 Kanwariyas Drown in Haridwar Canal

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत हो गई। सभी मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उनकी उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच थी। यह हादसा एक साथी को बचाने की कोशिश के दौरान हुआ।

4 Kanwariyas Drown in Haridwar Canal

जानकारी के अनुसार, करीब 20 कांवड़ियों का एक समूह चंडीगढ़ से हरिद्वार से गंगाजल लेने आया था। हरकी पैड़ी से गंगाजल भरने के बाद कुछ युवक जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान करने लगे। इसी दौरान एक कांवड़िया भरत गंगनहर के बीच बने गहरे गड्ढे में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी पानी में उतर गए, लेकिन वे भी गहराई और तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते चारों युवक पानी में लापता हो गए।

सिल्ट हटने के कारण बना था गहरा गड्ढा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गंगनहर में सिल्ट हटाने के कारण पानी का स्तर कम था। इससे कुछ कांवड़िए नहर के बीच तक चले गए, लेकिन वहां बने गहरे गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा सके। बताया जा रहा है कि चारों युवक गड्ढे में फंसकर बाहर नहीं निकल पाए।

रेस्क्यू अभियान के बाद मिले चारों के शव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शवों को गंगनहर से बरामद किया गया। आगे पढ़िए..

एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

साथी साहिल ने सुनाई हादसे की दर्दनाक कहानी

घटना के प्रत्यक्षदर्शी साहिल (24 वर्ष) ने बताया कि उसने अपने एक साथी की जान बचा ली, लेकिन अपने भाई समेत चार युवकों को नहीं बचा सका। उसके अनुसार, जैसे ही भरत डूबने लगा, बाकी तीन साथी उसे बचाने के लिए कूद गए और सभी गहरे गड्ढे में फंस गए।

केवल निर्धारित घाटों पर ही करें स्नान

एसपी सिटी अभय सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। गंगा या गंगनहर के बीच जाने का प्रयास न करें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

कांवड़ मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

हरिद्वार में 30 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू हो चुका है। इस बार चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रमुख घाटों पर जल पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद प्रशासन लगातार लोगों से लापरवाही न बरतने और सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील कर रहा है।