Uttarakhand Weather: आज भी भारी बारिश के आसार, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अगले 2-3 दिन भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 15 August 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 15 August 2026

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून अगले दो से तीन दिनों तक तीखे तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Uttarakhand Weather Update 15 August 2026

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। मैदानी इलाकों में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हुआ, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिन प्रदेश में बारिश का दौर और तेज हो सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार 15 अगस्त को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर आने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कल बढ़ेगी बारिश की सक्रियता

रविवार को उत्तराखंड में मौसम के और अधिक सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर की आशंका है।

बारिश के बीच तापमान में गिरावट

बीते शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि पंतनगर में अधिकतम 29.0 और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।