Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पेंशनधारियों को तोहफा दिया है। केंद्र सरकार की तर्ज रावत सरकार ने पेंशनर्स को लाभ देने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार उन एक लाख 10 हजार पेंशनरों की पेंशन और पारिवारिक पेंशन में बढ़ोत्तरी करेगी, जो साल 2016 से पहले रिटायर्ड हुए हैं। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद भी उन्हें ये लाभ अभी तक नहीं मिल रहा था। लेकिन प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आए इस प्रस्ताव को आखिरकार मंजूरी मिल गई। सरकार के इस फैसले के मुताबिक प्रदेश के ऐसे पेंशनरों के संशोधित वेतन मैट्रिक्स के अनुसार पेंशन लाभ देगी। इसके साथ ही वित्त विभाग पेंशनरों की पेंशन और पारिवारिक पेंशन को पुनरीक्षित (रिवाइज) करेगा। इससे पेंशन में बढ़ोत्तरी हो सकेगी।