उत्तराखंड शहीद के बोर्ड पर पोता गया कीचड़, हड़कंप मचने के बाद गिरफ्तार हुआ शख्स

उत्तराखंड शहीद के बोर्ड पर कीचड़ पोतने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने के बाद उसने कुछ खास बातें बताई हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
rishikesh crime: rishikesh police arrested man who throw mud on martyr board
Image: rishikesh police arrested man who throw mud on martyr board

हरिद्वार: हाल ही में उत्तराखंड के सपूत विकास गुरुंग ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। देशभर ने ऋषिकेश के गुमानीवाला के इस सपूत को सलाम किया था। लेकिन क्या शहादत का मतलब इतना ही रह गया कि शहीद के बोर्ड पर राजनैतिक लड़ाई के चलते कीचड़ पोता जाए ? क्या राजनैतिक द्वेष ऐसे स्तर पर पहुंच गया कि शहीद के बोर्ड पर कीचड़ पोता जाए ? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो पूछे जाने जरूरी हैं क्योंकि ऋषिकेश में ऐसी ही एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल ऋषिकेश के गुमानीवाला मार्ग में लगे शहीद विकास गुरुंग के बोर्ड पर 16 सितंबर की रात कीचड़ पोता गया। एक अज्ञात शख्स ने शहीद विकास गुरुंग के बोर्ड पर कीचड़ और मिट्टी पोत दी थी। इसके बाद तो पुलिस और शहर में ही हड़कंप मच गया।

यह भी पढें - उत्तराखंड का सपूत उधर सीमा पर शहीद हुआ, इधर दर दर की ठोकरें खा रहा है परिवार
शहीद के पिता रमेश गुरुंग ने इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद कोतवाल रितेश शाह ने मीडिया को कुछ जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिसकर्मियों ने अपनी जांच में गांवभर में करीब 65 ग्रामीणों से पूछताछ की। कड़ी मशक्कत के बाद हरी सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया। हरी सिंह गुमानीवाला, ऋषिकेश का ही रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित मनसा देवी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ कर ली गई है और इस पूछताछ में उसने कई खास बातें बताई हैं। आइए इस बारे में भी आपको कुछ जानकारी दे देते हैं।

यह भी पढें - तिरंगे में लिपटा आया उत्तराखंड का सपूत, कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था
कोतवाल रितेश शाह ने इस बारे में मीडिया को बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कुछ बातें बताई हैं। आरोप ने बताया कि उसने नशे में स्थानीय जनप्रतिनिधि से दुश्मनी के चलते इस घटना को अंजाम दिया। सवाल ये भी है कि आखिर वो कौन सी दुश्मनी थी कि शहीद विकास गुरुंग के बोर्ड पर कालिख पोती गई? पुलिस द्वारा आरोपी पर लोक संपत्ति नुकसान, निवारण अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। आपको बता दें कि सेना में भर्ती होने के बाद विकास गुरुंग की पहली पोस्टिंग सीमा पर ही हुई थी। इसी साल जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान के द्वारा नापाक हरकत की गई। गोरखा रेजीमेंट की 2/3 प्लाटून की सैन्य टुकड़ी शनिवार सुबह पेट्रेलिंग कर रही थी। विकास भी इसी प्लाटून में शामिल था। करीब साढ़े आठ बजे सीमा पार से पाकिस्तान की तरफ से अचानक फायरिंग की गई। इस दौरान एक मोर्टार विकास गुरुंग को लग गया। उसी वक्त विकास गुरुंग वीरगति को प्राप्त हो गए।