Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
: हाल ही में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को उत्तर प्रदेश प्रशासन के कुछ अफसरों ने अतिक्रमणकारी घोषित कर दिया था। इसके बाद राज्य समीक्षा ने भी इस खबर को प्रमुखता से छापा था। आलम ये था कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की दो विधवा बहुएं और बच्चे बेघर होने के कगार पर पहुंच गए थे। लेकिन अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि ऐसे अफसरों पर कार्रवाई होगी। दरअसल उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मुद्दे को लेकर बातचीत की। योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के परिजनों को ऐसा नोटिस देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हाल ही में वन मंत्री हरक सिंह रावत ने भी सीएम योगी को इस बारे में पत्र भेजा था। अब आपको ये भी बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी से शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के परिजनों...
Posted by Trivendra Singh Rawat on Monday, September 24, 2018