Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड को देवभूमि यूं ही नहीं कहा जाता। इस देवभूमि से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ये बाद केंद्र सरकार भी भली भांति जानती है। अब केंद्र की मोदी सरकार ने बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए 39.23 करोड़ की योजना को हरी झंडी दे दी है। इससे बदरीनाथ धाम में केदारनाथ धाम की तरह आधारभूत ढांचे का विकास होगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की तरफ से इसके लिए पहली किश्त की जारी कर दी गई है। पहली किश्त 11.79 करोड़ रुपये की है। इसे लेकर राज्य सरकार की तरफ से ही प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्र सरकार ने प्रसाद योजना के तहत 39.23 करोड़ की योजना को हरी झंडी दे दी है। आपको बता दें कि पीएम मोदी के साथ साथ केंद्र सरकार में कई मंत्री ऐसे हैं, जिनकी बदरीनाथ धाम को लेकर अटूट आस्था है।