Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: अक्टूबर के पहले में ही महीने केदारनाथ धाम में मौसम का पहला हिमपात हुआ है। ये बीते चार साल में पहली बार हो रहा है, जब अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में ही केदारनाथ में बर्फ बपड़ी हो। इसके साथ ही जबरदस्त ठंड बढ़ गई है और उच्च हिमालय में मौसम करवट बदलने लगा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से केदारनाथ में आने वाले श्रद्धालु इस बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। वीडियो में केदारपुरी बदली बदली सी और बेहद शानदार नज़र आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। आपको बता दें कि गुरुवार को केदारनाथ में अचानक मौसम में बदलाव हुआ। हल्की बारिश शुरू हुई और कुछ ही देर में धाम में बर्फ गिरने लगी। हालांकि बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं हुई।