Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
बागेश्वर: बागेश्वर के झिरौली थाना क्षेत्र में गजब का मामला सामने आया है। जहां लोगों के बीच उस वक्त सनसनी फैली जब चाची और भतीजे ने रिश्तों की डोर को तार-तार कर समाज से बगावत कर दी। बताया जा रहा है कि चाची-भतीजा अपने घर से दूसरी बार भाग गए। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को हल्द्वानी में पकड़ लिया। लेकिन महिला की हरकतों से परेशान ससुराल पक्ष ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया है। तो वही महिला के मायके वालों ने भी अपने कदम पीछे करते हुए उससे रिश्ते खत्म कर दिए है। ससुराल और मायके वालों की नाराजगी के बावजूद महिला अपने भतीजे से शादी की जिद पर अड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि बीते छह अक्टूबर को झिरौली थाना क्षेत्र निवासी 22 साल की महिला और उसका अविवाहित भतीजा घर से भागकर राजस्थान चले गए थे।