Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
: देवभूमि उत्तराखंड में कदम कदम पर मौजूद देवस्थान ये साबित करने के लिए काफी हैं कि आस्था से इस धरती के लोगों का सदियों पुराना नाता है। देवी-देवताओं की इस धरती में हजारों मंदिर अपनी अलग ही कहानी समेटे हुए हैं। इन्ही मंदिरों में से कुछ मंदिरों की कहानियां हम आप तक पहुंचा चुके हैं। आज हम आपको पाषाण देवी मंदिर के बारे में कुछ खास जानकारियां दे रहे हैं। पाषाण देवी मंदिर नैनीताल के लोगों के साथ साथ पूरे देश से आने वाले भक्तों के लिए खासा महत्व रखता है। नवरात्रि के पावन पर्व में यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। खास तौर पर नवरात्रि के नवें दिन इस मंदिर का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्यो कि इस मंदिर में मां भगवती के सभी 9 स्वरूपों के दर्शन एक साथ होते हैं। मां के नौ रूपों के दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं।