Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: क्या उत्तराखंड में बेटिया सुरक्षित हैं ? कभी जिस्म के सौदागरों की नज़रें इन बेटियों पर पड़ती हैं, कभी अपहरणकर्ताओं के चंगुल में ये बेटियां फंस जाती हैं, कभी हवस के भेड़िए इन बेटियों के जिस्म को नोंच देते हैं...आखिरकार देवभूमि कहलाने वाले उत्तराखंड में ये क्या हो रहा है ? अब एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ये खबर चमोली जिले से है। कर्णप्रयाग ब्लॉक के सिमली कस्बे में नाबालिग किशोरी के अपहरण की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि सिमली बाज़ार में ऐसी नापाक हरकत को अंजाम दिया जा रहा था। सुबह के करीब 9 बजे 17 साल की एक बच्ची अपने स्कूल की तरफ जा रही थी। रास्ते में तीन युवक हथियार के साथ घात लगाए बैठे थे। अचानक वो किशोरी पर झपटे और जबरन देहरादून नंबर की एक गाड़ी में बिठाने लगे।
कर्णप्रयाग
17 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण करते समय स्थानीय लोगो ने दो युवकों को धर दबोचा , घटना कर्णप्रयाग थाना...
Posted by Jitendra Panwar on Monday, October 29, 2018