Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में ये कौन सी बीमारी है, जो लोगों के लिए काल बन रही है ? उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में लोग दहशत की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की खबर के मुताबिक गीठ पट्टी में अज्ञात बीमारी की वजह से लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। एक साल के भीतर 15 लोगों की मौत हो चुकी है। सवाल ये है कि क्या अब तक प्रशासन ने इस तरफ नज़रें भी नहीं उठाई? अक्तूबर 2017 में राना गांव के सुरेंद्र सिंह, लखम सिंह की अकाल मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से एक साल के भीतर 15 लोग अज्ञात बीमारी के शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि हर महीने एक शख्स इस बीमारी की वजह से मौत के मुंह में समा रहा है। ग्रामीण भी ये नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर ये कौन सी बीमारी है, जो उनकी जान लेने पर तुली है।