Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: पहाड़ में जंगली जानवर अक्सर परेशानी का सबब बन जाते हैं। कभी स्थानीय लोगों पर ये जानवर जानलेवा हमले कर रहे हैं, तो कभी खेत में घुसकर ही फसलें बर्बाद कर देते हैं। उधर चमोली जिले की भेंटी गांव में एक भालू की वजह से दहशत फैली हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भालू ने आंगन में बैठी 10 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। जिस वक्त ये हमला किया गया उस वक्त बच्ची अपनी मां की गोद में बैठी हुई थी। भेंटी गांव घाट विकासखंड में आता है। इस गांव के रहने वाले त्रिलोक सिंह की 10 साल की बेटी का नाम है कान्हा। बताया जा रहा है कि कान्हा स्कूल जाने से पहले मां की गोद में बैठी थी और अपने बाल बनवा रही थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे एक भालू उस मासूम बेटी पर झपटा।