Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में निकाय चुनावों की सरगर्मी अपने शबाब पर है। इलेक्शन में प्रतिभाग कर रहे उम्मीदवार अपने चुनाव जीतने के सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। जाहिर है चुनाव प्रचार की इस भाग-दौड़ में गाहे-बगाहे कुछ ऐसे घटनाक्रम भी होते हैं जो चुनावी-वादों की सभा को हंसी-ठट्ठे की महफ़िल बना देते हैं। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते एक नगर पालिका चेयर मैन उम्मीदवार भाषण देते रहे और उनकी पेंट कब नीचे खिसक गयी उन्हें पता भी नहीं लगा। वैसे तो इस प्रकार की दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है, और इन महाशय ने भी हालांकि अपनी गिरी हुयी पैंट फौरन सम्भाल ली... लेकिन उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इनका नाम उमर सिद्दीकी है। उत्तराखंड के निकाय चुनावों का ये छोटा सा कॉमेडी-एपिसोड आप भी देखिये।