Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। हालत यहां तक पहुंच गई है कि बारिश बर्फबारी के चलते लोगों की जान पर भी बन आई है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर जिले में भयानक ठंड के चलते दो बुजुर्गों की मौत हो गई है। एक बुजुर्ग का शव घर के बाहर पड़ा मिला, जबकि दूसरे बुजुर्ग का शव घर में बिस्तर में ही पड़ा मिला। डॉक्टर ने ठंड के चलते बुजुर्गों की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा हैकि देर रात बागेश्वर के कठायतबाड़ा निवासी रघुनाथ सिंह अपने घर के में बिस्तर पर अचेत मिले। उनकी उम्र 61 साल बताई जा रही है। जब परिजनों ने उन्हें ऐसे हाल में देखा, तो तुरंत ही जिला अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवारवालों का कहना है कि कुछ देर पहले तक रघुनाथ सिंह सही हालत में थे और पूरी तरह से ठीक थे।