उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, 4 जिलों के लोग अगले 24 घंटे सावधान रहें

उत्तराखंड के लिए एक बार फिर से मौसम विभाग द्वारा भविष्वाणी जारी की गई है। अगले 24 घंटे ठिठुरन भरे साबित हो सकते हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: snow fall in uttarakhand met department report
Image: snow fall in uttarakhand met department report

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक अगले 24 घंटे ठिठुरन भरे साबित हो सकते हैं।
अगले 24 घंटे में खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों, चारधाम में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा और पारा दो डिग्री तक लुढ़क सकता है।
अब आपको बताते हैं कि किम किन जिलों के लिए मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इन जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस बारे में कुछ और भी खास बातें हैं, ये भी जानिए।

यह भी पढें - उत्तराखंड में दो दर्दनाक हादसे..तीन लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
खास तौर पर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी के आसार बनते दिख रहे हैं।
इस वक्त उत्तराखंड की कई चोटियां ऐसी हैं, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। इससे ठंड और ठिठुरन बढ़ती जा रही है।
ऐसे में अब राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में अगले एक से दो दिनों के बीच बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे सर्द हवाओं के और भी ज्यादा तेज होने की आशंका है। बर्फबारी का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी पड़ेगा। इसलिए अगर आप उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों के बाशिंदे हैं, तो सर्द हवाएं आपको और भी ज्यादा परेशान कर सकती हैं।