Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर सीजफायर उल्लंघन लगातार जारी है। इस नापाक हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन ऑल आउट चलाया है। ये ऑपरेशन लगातार जारी है और साथ ही आतंकियों के मरने का सिलसिला भी जारी है। पुलवामा के खुरु इलाके में भारतीय सेना ने एक बार फिर से दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। दोनों ही आतंकवादी हिज्बुल के थे और आतंकी संगठन के कमांडर रियाज नायकू के करीबी थे। दरअसल पुलवामा जिले के अवंतिपुरा के शारशाली इलाके में भारतीय सेना को आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली। इसके तुरंत बाद तड़के ही सुरक्षा बलों ने तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू कर दिया। तलाशी अभियान चल ही रहा था कि आतंकियों की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।