Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले के स्यूंण गांव का बेटा, चार बहनों का अकेला भाई, 10वीं गढ़वाल राइफल का वीर जवान...शहीद सुरजीत सिंह की कहानी जानकर आज हर आंख नम है। शहीद सुरजीत सिंह बेहद ही गरीब परिवार से हैं, जहां उनका बचपन मुफलिसी में ही बीता है। परिवार में एक बूढ़ी मां, एक भाई और चार बहनें हैं। शहादत की खबर के बाद से चमोली के स्यूंण गांव में शोक की लहर है। जम्मू-कश्मीर के रजौरी में सेना के अभियान के दौरान माइन ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से सुरजीत सिंह मौके पर ही शहीद हो गए। पुलिस ने जब देर रात परिवार वालों को इस बारे में खबर की, तबसे परिवार सदमे में है। आपको ये जानकर भी दुख होगा कि एक साल पहले ही शहीद सुरजीत सिंह की पत्नी का देहांत भी एक साल पहले हो चुका है।
बस , अभी सोने ही वाला था कि खबर मिली कि फिर से अपने उत्तराखंड का एक और जवान शहीद हो गया।
हम अच्छे से सो पाए औऱ अच्छे से...
Posted by Lalit Shivaa Kanyal on Saturday, December 1, 2018