दून यूनिवर्सिटी में आधी रात को जो कुछ भी हुआ, उससे छात्रों के बीच हड़कंप मच गया। तेंदुए की आहट के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया।
-
कपिल
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: leopard in doon university says report
देहरादून: जंगलों के लगातार कटने से जंगली जानवर अब बेधड़क इंसानी बस्तियों में घुसने लगे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिलों में खूंखार जानवरों का खौफ समा रहा है। अब आप दून यूनिवर्सिटी को ही ले लीजिए। दून यूनिवर्सिटी में छात्रों के दिलों में तेंदुए का डर है। दरअसल कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को बताया कि रात को उन्होंने तेदुए को टहलते हुए देखा। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा सभी छात्रों, कर्मचारियों और शिक्षकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में विश्वविद्यालय कुलसचिव ने वन विभाग को भी जानकारी दे दी है। आपको बता दें कि दून यूनिवर्सिटी का कैंपस राजाजी नेशनल पार्क से सटा हुआ है। बताया जा रहा है कि कैंपस की दीवार का कुछ हिस्सा टूटा हुआ था।
यह भी पढें - पहाड़ में स्कूली बच्चों पर झपटा तेंदुआ, भगदड़ में एक बच्चे की मौत..लोगों में भारी आक्रोश
इस बीच देर रात कुछ छात्रों ने कैंपस में तेंदुआ देख लिया। भयभीत छात्रों ने इस बात की जानकारी तुरंत यूनिवर्सिटी प्रबंधन को दी। उन्होंने बताया कि कैंपस में रात को तेंदुआ टहल रहा था। मामले को समझते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी को हिदायत दी है कि बाहर निकलते वक्त एहतियात बरतें। सोमवार को यूनिवर्सिटी की टूटी हुई दीवार को भी बंद कराया गया। इसके साथ ही परिसर में खड़ी झाडि़यों को भी कटवा दिया गया है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि इस मामले की पूरी जानकारी वन विभाग को भी भेज दी गई है। कुल मिलाकर कहें तो दून यूनवर्सिटी में फिलहाल तेंदुए का खौफ बना हुआ है।
यह भी पढें - Video: पहाड़ में गुलदार की दहशत, एक ही गांव के दो बच्चों की मौत..सड़क पर उतरे लोग
शायद ये ही वो वजह है, जिससे कहा जाता है कि वनों को बचाएं। अगर इंसान जानवरों की बस्ती उजाड़ दें, तो जानवर कहां जाएं ? जंगल कटते जा रहे हैं, और जानवर इंसानी बस्तियों में दिख रहे हैं। तलाश कुछ भी हो सकती है। भूख मिटाने की तलाश, अदद ठिकाने की तलाश या कुछ और, लेकिन इतना जरूर है कि देहरादून इन बातों से अछूता नहीं। कुछ वक्त पहले ही दशमेश कॉलोनी, रायपुर, सरस्वती विहार, केवल विहार से भी ऐसी ही खबरें सामने आई थीं। अब दून यूनिवर्सिटी से ऐसी खबर सामने आ रही है, जो कि वास्तव में चिंता का विषय है। वन विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द तेंदुए को जंगल की तरफ भेजा जाए, जिससे छात्रों के दिलों से खौफ मिट जाए। देखना होगा कि आगे क्या होता है।